रिश्वत लेते रंगे हाथों महिला बाल विकास अधिकारी हुई गिरफ़्तार | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

रिश्वत लेते रंगे हाथों महिला बाल विकास अधिकारी हुई गिरफ़्तार | New India Times

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रचना बुधोलिया को सागर लोकायुक्त की टीम द्वारा 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

विभाग में कार्यरत पर्यवेक्षक नेहा यादव द्वारा मामले में सागर लोकायुक्त से शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया था कि ज़िला कार्यक्रम अधिकारी उसके मेडिकल पर रहने के दौरान का वेतन निकालने के साथ ही अनुबंध बढ़ाने की एवज में 10000 रुपये की मांग कर रही हैं।

इसमें 5000 रुपये पूर्व में दे दिए गए थे और उसकी रिकॉर्डिंग भी लोकायुक्त के टेप रिकॉर्डर में सुरक्षित की गई। इसके बाद 2 जनवरी को 5000 रुपये दूसरी किस्त के रूप में देना तय हुआ।

जेल के सामने स्थित अपने निवास पर रिश्वत रूपी 5000 रुपये लेते ही लोकायुक्त की टीम ने कार्यक्रम अधिकारी को दबोच लिया। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर ज़रूरी कार्रवाई की। खबर लिखे जाने तक अभी कार्रवाई ज़ारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article