पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी-लंबी कतारें, पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में भरवाने के लिए लोग घंटो अपनी बारी का करते रहे इंतज़ार | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी-लंबी कतारें, पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में भरवाने के लिए लोग घंटो अपनी बारी का करते रहे इंतज़ार | New India Times

मध्य प्रदेश में ड्राइवरों की चल रही हड़ताल का असर पेट्रोल पंपों पर भी देखने को मिला। शाम को जब नगर एवं ज़िले में यह खबर आग की तरह फैली की कल से पेट्रोल डीजल नहीं मिलेगा तो लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर रात को ही पहुंच गए।

जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल खत्म हो गया है।

जिन पेट्रोल पंपों पर अभी कुछ थोड़ा पेट्रोल डीजल बचा है पेट्रोल पंप मालिक बताते हैं शाम तक यह भी खत्म हो सकता है। पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए लोग अपनी गाड़ियां लेकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए लाइनों में लगे हुए हैं। इसी को लेकर लोगों में नोक, झोंक, बहस तु-तु मैं-मैं भी हो रही है।

सरकार ने वाहन चालकों के लिए नया नियम बनाया है। इस नियम का सभी विरोध कर रहे हैं। ड्राइवरों की हड़ताल ज़ारी है जिससे विरोध लंबा चलने की संभावना लग रहा है। ट्रक बस ट्राले आदि गाड़ियां नहीं चलने से ऐसे में रोज़मर्रा का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग अपनी गाड़ियों को लेकर पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं। कोरोना की याद हुई ताज़ा
कोरोना काल जैसी स्थिति निमित्त हो रही है। कोरोना कल में भी लोगों इसी तरह लाइन लगा के गाड़ियों में पेट्रोल डीजल भरवाया करते थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article