पांडा रोल नाला और गुलमोहर मार्केट में गंदगी पाए जाने पर नगर निगम ने चालानी कार्यवाही कर जुर्माना वसूला | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पांडा रोल नाला और गुलमोहर मार्केट में गंदगी पाए जाने पर नगर निगम ने चालानी कार्यवाही कर जुर्माना वसूला | New India Times

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर नगर निगम की टीम सख्त हो गई है। इसी को देखते हुए आज नगर निगम की टीम द्वारा शहर के पांडारोल नाला स्थित पुलिया के पास लोगों द्वारा अवैध मांस फेंका जा रहा था जिसे वही पर नगर निगम की टीम द्वारा जावेद कुरैशी को मांस फेंकते हुए और गंदगी करते हुए पकड़ा और गंदगी पाए जाने पर रू.1000 की चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया गया। नगर निगम सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख द्वारा और लोगों को समझाइश दी गई की आगे से गंदगी ना करें अन्यथा नगर निगम द्वारा चालानी कार्रवाई कर शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही की जायेगी। उसके पश्चात निगम द्वारा गुलमोहर मार्केट स्थित लोगों द्वारा खुले में पशुओं को बांधा गया था और गंदगी फैलाई गई थी निरीक्षण के दौरान निगम की टीम द्वारा खुली जगह में पशुओं को बांधकर गंदगी करते हुए आसिफ़ को पाये जाने पर निगम के सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख द्वारा रुपए 5000 की चालानी कार्रवाई की गई व सभी रहवासी लोगों को और अस्थाई दुकानें लगाने वालों को समझाईश दी गई कि गंदगी ना करें, अन्यथा पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस कार्यवाही में निगम के सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख, गुल मोहर क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी अशोक गोडियाल, जीतु गोडियाले व नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.