मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला पेंशनर्स एसोसिएशन बुरहानपुर जिला इकाई के अध्यक्ष अताउल्लाह खान ने बताया कि प्रांतीय निकाय के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन अनुसार दिनांक 10.12.23 को पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा बुरहानपुर की एक बैठक यहां आहूत की गई, जिसमें जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी सहित 49 मेंबर्स ने शिरकत की। बैठक में आगामी 17 दिसम्बर 2023 को पेंशनर्स डे के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही सदस्यता अभियान के अन्तर्गत प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यता फार्म भरवाकर उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम का संचालन अता उल्ला खान जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया। प्रकाश मराठे उपाध्यक्ष द्वारा अपने वक्तव्य में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। सचिव उमेश तिवारी द्वारा सभी सदस्यों का आभार माना। रामदास सगरे कोषाध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों से सदस्यता फार्म भरवाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया।
