रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद नगर में सात दिवसीय अर्धनारीश्वर शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति गुरुवार को की गई।
समिति ने किया स्वागत
व्यास गादी पर विराजित पण्डित कथा वाचक कथाव्यास मालवा माटी माँ शारदा के वरदपुत्र पण्डित मनमोहन जी काश्यप अग्निहोत्री ओर कथा आयोजक कमला बुआ का नगर की सुप्रसिद्ध श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार समिति के द्वारा स्वागत वंदन तथा अभिनंदन किया।
श्री भूतेश्वर महादेव समिति के सदस्यों के द्वारा मंच पर विराजित कथा व्यास अग्निहोत्री जी का शाल श्रीफल भेंट करते हुए तथा पुष्प हार पहनकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया। कथा आयोजक कमला बुआ को भी पुष्पहार भेंटकर स्वागत किया व व्यासगादी कि विधी विधान के साथ पूजा अर्चना कि।
पुलिया निर्माण स्वीकृति की दी बधाई, किया आभार व्यक्त
समिति के द्वारा मंच से ही श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर के श्री चरणों में पिछले कई सालों से किए गए प्रयासों के बाद जो वार्ड क्रमांक 07 में भूतेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचने का पुलिया निर्माण शासन और सरकार के द्वारा स्वीकृत किया गया। जिसकी 04 करोड़ की लागत से बनने वाले पुलिया जो स्वीकृत किया गया है उसकी बधाई और शुभकामनाएं नगरवासियों को देते हुए आभार व्यक्त किया ,साथ ही नगरवासियों ओर कथा श्रवण करने आये भक्तो के सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया साथ ही पण्डित अग्निहोत्री कि इस पावन कथा के लिए ओर दिये गए आशीर्वाद के लिये भी आभार व्यक्त किया
गत वर्ष कथा आयोजन में मिला था सहयोग और आशीर्वाद
उल्लेखनीय है कि गतवर्ष श्री फूटा मन्दिर समिति ओर श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार समिति ओर धर्मप्रेमी जनता के सहयोग से मेला ग्राउंड पर शिव महा पुराण कथा का सात दिवसीय आयोजन पण्डित मनमोहन जी काश्यप अग्निहोत्री के मुखारविंद से रखा गया था जिसकी पूर्णहूति पर नगरवासियों ने सहयोग किया था। व्यासपीठ से मिले आशीर्वाद ओर जनसहयोग के बाद लगातार सामूहिक प्रयासों के चलते उक्त 04 करोड़ की लागत से बनने वाला पुलिया स्वीकृत हो चूका है, जिसका टेंडर भी हो गया है जल्द ही पुलिया निर्माण कार्य शुभारंभ होने वाला है।
इस अवसर पर समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे।
