शाहजहांपुर सदर बाजार क्षेत्र में हुए सनसनीखेज लूट का हुआ खुलासा,अंतर्जनपदीय गिरोह के चार सदस्य माल व असलहा सहित गिरफ्तार किया | New India Times

मुबारक अली, शाहजहांपुर (यूपी), NIT; ​शाहजहांपुर सदर बाजार क्षेत्र में हुए सनसनीखेज लूट का हुआ खुलासा,अंतर्जनपदीय गिरोह के चार सदस्य माल व असलहा सहित गिरफ्तार किया | New India Times15 अगस्त की रात को ग्राम चीनौर थाना सदर बाजार में अमनदीप के घर में घूसकर मारपीट कर लाखों की नगदी व जेवरात के लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया था। 

सिटी क्षेत्र में हुई लूट की वारदात से पुलिस अधीक्षक ने लुटेरों का खुलासा करने के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में टीम बनाई। इसी सम्बंध में बीती रात सदर बाजार पुलिस ने फायरिंग बट चिनौर से मुठभेड़ के उपरांत 4 बदमाशों को लूटे गए माल सहित धर दबोचा। बदमाशों के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक व नाजायज असलहा बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त विजयवीर, नासिर ग्राम दौलतपुर तथा शानू ग्राम काजीपुर, शमशुल बबरा सभी थाना सिंधौली के निवासी हैं। अजयपाल, नरदीप निवासी ग्राम दौलतपुर सिंधौली अभी फरार हैं। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनका साथी अजय पाल चिनौर में घरों में मिस्त्री का काम करता है। शातिर लूटरे नरदीप व अजयपाल के साथ मिलकर अमरदीप के घर सभी ने मिलकर 15 अगस्त की रात श्रीकृष्ण जन्मष्ठमी वाले दिन चोरी की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया था, साथ ही चोरों ने पुलिस से कबूला है कि उन्होंने निगोही, सदर बाजार आदि क्षेत्रों के साथ शाहाबाद, हरदोई आदि पड़ोसी जिलों में भी लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पकड़े गए अभियुक्तों पर दर्जनों लूट व चोरी आदि के मुकदमें पंजीकृत है। 

पकड़ने वाली पुलिस टीम में क्रांतिवीर सिंह क्राइम ब्रांच, उपनिरीक्षक आसिफ अली क्राइम ब्रांच, जय प्रकाश सिंह उपनिरीक्षक सदर बाजार, सिपाही मोहित कुमार, अमर जीत, अब्दुल कादिर, सचिन कुमार, जयप्रकाश, विजय प्रताप सभी क्राइम ब्रांच तथा धर्मेंद्र विश्नोई, नवीन कुमार सदर बाजार सामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.