जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ग्राम दीपगांवकलां में डीएसपी गहलोद एवं थाना प्रभारी उनि कंचनसिंह ठाकुर के द्वारा जनसंवाद का आयोजन किया गया। जिसमें आगमी त्योहारों में शांती व्यवस्था कायम रखने की हिदायत दी गई एवं पुलिस थाना, थाना प्रभारी, पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर नोट कराए गए। जन सवांद में सहायक उप निरीक्षक सुभाष उपस्थित थे।
सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह चौहान एवं आर. अनुप के द्वारा खुदिया, पीपल्या , गोमगांव ,आमाखाल एवं सोनपुरा में जनसंवाद किया गया एवं दुर्गा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये।
