मुखबिर बनाने के लिए पुलिस पर युवक को प्रताडित करने का आरोप, एसएसपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;  ​

उत्तर प्रदेश पुलिस योगीराज में भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला झांसी के थाना सीपरी बाजार में सामने आई है। आरोप है कि पुलिस ने एक युवक पर मुखबिर बनने का दबाव बनाया लेकिन इंकार करने पर इस बुरी तरह पिटाई की कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पडा।​मुखबिर बनाने के लिए पुलिस पर युवक को प्रताडित करने का आरोप, एसएसपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ झाँसी नगर के थाना सीपीरी बज़ार में पुलिस ठेला लगाने वाले युवक अविनाश अहिरवार को जबरन मुखबिर बनाना चाह रही थी,  विरोध करनेरपर पुलिस ने कमरे में बंदरकरके बेल्ट,  डंडों एवं इलेक्ट्रिक वायर से मार मार कर अधमरा कर दिया। जब अविनाश की हालत बिगड़ती नज़र आई तो पुलिस ने झाँसी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। 
आरोप है कि नाजायज़ उत्पीड़न एवं शारीरक मारपीट करने के साथ ही साथ युवक को फ़र्ज़ी मुकदमों में फ़ंसाने की भी धमकी पुलिस द्वारा अविनाश को दी गई है।​मुखबिर बनाने के लिए पुलिस पर युवक को प्रताडित करने का आरोप, एसएसपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार | New India Timesजानकारी के अनुसार पीड़ित अविनाश अहिरवार को 18/9/ 2017 को सीपरी थाना पुलिस कांस्टेबल राजीव, राकेश जो इसी थाने में पदस्थ हैं ने अविनाश को मुखबिर बनने का दबाव बनाया और इंकार करने पर उसे प्रताडित किया। आरोप है कि ये लंबे समय से अविनाश अहिरवार को परेशान करते चले आ रहे हैं। अविनाश पूर्व में सिपरी थाने से एक मामले में दो-तीन महीने के लिए जेल जा चुका है। अविनाश गली नंबर 5 नन्दनपुरा का रहने वाला है जो वर्तमान में चूड़ी का ठेला लगाता है। प्रार्थी की मां श्रीमती रामप्यारी पत्नी बनमाली अहिरवार का कहना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं कि अविनाश अहिरवार को आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़े।​मुखबिर बनाने के लिए पुलिस पर युवक को प्रताडित करने का आरोप, एसएसपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार | New India Timesअविनाश अहिरवार ने इस पूरी घटना की शिकायत  एसएसपी झाँसी से कर न्याय की गुहार लगाई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.