शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय में स्टाफ काउंसिल की बैठक में छात्र सुविधाओं व अनुशासन पर हुए अहम फैसले | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्योरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय में स्टाफ काउंसिल की बैठक में छात्र सुविधाओं व अनुशासन पर हुए अहम फैसले | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय में स्टाफ काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने की।
बैठक में महाविद्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अहम निर्णय लिए गए। सबसे पहले विद्यार्थियों की समस्याओं पर विचार किया गया। गर्ल्स कॉमन रूम में छात्राओं के बैठने की समुचित व्यवस्था और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
प्रधान सहायक द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया गया, जिसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
विद्यार्थियों की उपस्थिति और अनुशासन को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि छात्रों के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी, अन्यथा उन्हें परीक्षा प्रपत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही कॉलेज में ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराने का निर्णय भी लिया गया।
महाविद्यालय के जर्जर भवन की मरम्मत और सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. मिश्रा ने रूटीन प्रभारी को संशोधित टाइम-टेबल तैयार करने तथा उसके कड़ाई से पालन का निर्देश दिया।
बैठक में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.