संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
आज शनिवार को महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में महिला सुरक्षा को लेकर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी अशोक गोयल, महिला थाना प्रभारी अनीता मिश्रा, सब इंस्पेक्टर दीप शिखा तोमर, धर्मेन्द्र जी और कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। सेमिनार में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी अधिकारों से उनको रुबरू कराया गया। सइस प्रोग्राम में छात्राओं ने बड़ चढ़ कर भाग लिया। उन्हें कराटे के बारे में भी ज्ञान प्रदान कराया गया।
डीआईजी अशोक गोयल के अनुसार महिलाओ को सुरक्षा देना ही उनका प्रथम कर्तव्य है।
