तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी ने  कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जिला जेल | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी ने  कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जिला जेल | New India Times
मुख्य न्यायिक दण्ड अधिकारी श्री आलोक द्विवेदी के न्यायलय में तीन वर्षों से फरार चल रहे प्राणघातक हमले के आरोपी मोहम्मद हाशिम पुत्र मोहम्मद इलियास निवासी मोहल्ला सरांय थाना कोतवाली झाँसी ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसे जिला जेल झाँसी भेज दिया गया है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने षड्यंत्र रच कर अधिवक्ता सुलेमान अहमद मंसूरी पर दिनांक 16/08/2014 को मेंहदी गार्डन के सामने अतियां तालाब झांसी के पास हमला करवाया था। घटना की रिपोर्ट पूर्व अपर शासकीय फौजदारी नूर अहमद मंसूरी एडवोकेट ने पंजीकृत कराई थी।

अभियुक्त के प्रार्थना पत्र प्रकरण की विवेचना सीबीसीआईडी लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा की गई जिसमें कमरूल्लाह, रहीस राईन, अनीस राईन को चार माह पूर्व गिरफ्तार करके जिला कारागार झांसी भेजा था। उनकी जमानतें श्रीमान जनपद न्यायधीश झाँसी द्वारा ख़ारिज की जा चुकी है। तीनों अभियुक्तगड़ जिला कारागार झांसी में बंद हैं। पूर्व में पुलिस द्वारा मोहम्मद हाशिम व मुबारक खान की संपत्ति को कुर्क करके भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। दोनों पर इनाम घोषित की प्रक्रिया चल रही थी,  इसलिए पुलिस दबाव में शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। मोहम्मद हासिम ने धरा 307, 504, 506, 120बी ता0 हि0 व 7 कि0 लॉ0 एमा 0 एक्ट के तहत अपराध दर्ज है। एक अन्य अभियुक्त मुबारक खान पुत्र मेहताब खान झोकन बाग़ थाना नवाबाद झाँसी अभी भी फरार चल रहा है इसकी जानकारी नूर अहमद मंसूरी एडवोकेट ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.