बर्थडे पार्टी में डीजे पर डांस को लेकर विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या | New India Times

वी.के. त्रिवेदी/एपी सिंह, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बर्थडे पार्टी में डीजे पर डांस को लेकर विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या | New India Times

खीरी जनपद की फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के बेलिहान गांव में बीती रात बर्थडे पार्टी में डीजे फ्लोर पर डांस को लेकर हुए विवाह के बाद एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद होने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वारदात की सूचना पाकर फूलबेहड़ व सुन्दरवल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खीरी पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा फूलबेहड़ पुलिस को जल्द खुलासे के लिए दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक फूलबेहड़ कोतवाली की सुन्दरवल पुलिस चौकी क्षेत्र के बेलिहान गांव निवासी वेदप्रकाश के 19 वर्षीय बेटे करन कुमार के चाचा रामविलास के घर पर भांजी के जन्मदिन पर बर्थडे पार्टी का आयोजन था। बर्थडे पार्टी में डीजे पर नृत्य करने के लिए नर्तकियां भी आई थी। बताते है कि डीजे फ्लोर पर डांस करने को लेकर करन कुमार का गोपालापुर गांव निवासी भवानी व उसके साथियों के साथ विवाद को गया। लेकिन लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया।विवाद होने के कुछ समय बाद करन कुमार अचानक लापता हो गया।

यह देख परिजनों न उसे रात भर तलाश किया, लेकिन करन का कुछ भी सुराग नहीं लगा। सुबह गांव से कुछ दूरी पर करन का हत्या किया हुआ शव बरामद हुआ। करन के सिर व शरीर पर चोट के जाहिराना निशान थे। करन का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। वारदात की सूचना पाकर फूलबेहड़ इंस्पेक्टर राजू राव व सुन्दरवल चौकी इंचार्ज हीरालाल रावत दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा घटनास्थल की निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने मृतक युवक करन कुमार के परिजनों से बातचीत कर फूलबेहड़ पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। मृतक युवक के परिजनों ने गोपालापुर गांव निवासी भवानी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ फूलबेहड़ पुलिस को तहरीर दी है। फूलबेहड़ इंस्पेक्टर राजू राव ने बताया कि मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, परिजनों की तहरीर पर आठ नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article