झाबुआ, धार, खरगोन, इंदौर बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, खरगोन के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ, धार, खरगोन, इंदौर बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, खरगोन के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 5 अक्टूबर को धार जिले के मोहनखेड़ा में आयोजित कांग्रेस नेता श्रीमती प्रियंका गांधी की विशाल आम सभा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को समन्वयक का दायित्व सौंपा है।

कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी की विशाल आम सभा को सफल बनाने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे झाबुआ, धार, इंदौर शहर व ग्रामीण खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी अलीराजपुर, खरगोन, रतलाम शहर व ग्रामीण के विधायक गण पूर्व विधायक पूर्व सांसद जिले के प्रभारी सह प्रभारी प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जिला संगठन मंत्री शहर कांग्रेस अध्यक्ष महिला कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल एवं समस्त मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्षों की बैठक लेंगे‌ विशाल आम सभा को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

तत्पश्चात धार जिले की समस्त विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों सहित समस्त मंडलम अध्यक्षों एवं सेक्टर प्रभारीओ की बैठक 3:30 बजे कुक्षी 4:15 बजे मनावर 5:00 बजे धरमपुरी 5:45 बजे बदनावर 6:30 धार 7:15 बजे गंधवानी 8:00 बजे सरदारपुर के बूथ स्तर के पदाधिकारी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मार्गदर्शन प्रदत्त करेंगे।

By nit