मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश राज्य पावर लूम बुनकर सहकारी संघ मर्यादित बुरहानपुर (अपेक्स पावर लूम फेडरेशन) में अ वर्ग के संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीनियर कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ पार्षद ईस्माइल अंसारी पिता हाजी मोहम्मद आलम सेठ, भाजपा नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ़ अंसारी नाज़, जयंती नवलखे, दिनकर भीकाजी पाटिल और सुभाष तांदले बुरहानपुर से निर्विरोध संचालक निर्वाचित हुए हैं। जबलपुर से श्री रमेश साहू और श्री मुख्तार अहमद, ग्वालियर से ओमप्रकाश सीताराम निर्वाचित हुए हैं। इसके पूर्व संपन्न हुए “ब” वर्ग में के चुनाव में भाजपा नेता श्री गजेंद्र पाटील और रितेश श्री कृष्णा नाटानी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इंदौर उज्जैन से कोई संचालक नहीं आ पाया। उक्त निर्विरोध संपन्न हुए निर्वाचन से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरा पैनल क्षेत्रीय सांसद के इशारे पर और उनके नेतृत्व में निर्वाचित हुआ है। अब देखना यह है कि उनका जानशीन/उत्तराधिकारी कौन होगा?
