मेघनगर में आकांक्षी विकास खण्ड चिंतन शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में आकांक्षी विकास खण्ड चिंतन शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

जनपद पंचायत मेघनगर में आकांक्षी विकासखण्ड चिंतन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारम्भ जनपद पंचायत मेघनगर के सीईओ अंतरसिंह डावर एवं शिविर में उपस्थित समस्त लोगों के द्वारा सरस्वती माता का पूजन कर किया गया।
तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन गणपत सिंह देवहरे खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया।

मेघनगर में आकांक्षी विकास खण्ड चिंतन शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

इसके उपरांत समस्त विभाग प्रमुख ने आकांक्षी चिंतन शिविर में अपने अपने इंडिकेटर के ऊपर चर्चा की। साथ में विकासखण्ड को कैसे विकसित किया जाये, जिससे यह ब्लाक आकांक्षी विकासखण्ड से बाहर आये और प्रदेश में सशक्त विकासखण्ड के रूप में स्थापित हो इसकी रूप रेखा के ऊपर भी चिंतन किया गया। शिविर में महेश सोलंकी बीआरसी, वर्षा चौहान परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, बीपीएम, बीसी स्वच्छ भारत मिशन, डाक्टर सुरेश गौड़ पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

मेघनगर में आकांक्षी विकास खण्ड चिंतन शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

इस शिविर में सभी विभाग प्रमुख ने आपस में समस्त विभाग से समन्वय कर आपसी सहयोग करने की मंशा जाहिर की जिससे विकासखण्ड का विकास हो। अंत में शपथ ग्रहण किया गया और इसके उपरांत चिंतन शिविर का समापन किया गया।

By nit