मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश राज्य पावरलूम बुनकर सहकारी संघ मर्यादित बुरहानपुर अपेक्स पावरलूम फेडरेशन के निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को 19 उम्मीदवारों ने अपने नॉमिनेशन फॉर्म संबंधित अधिकारी के समक्ष जमा कराने की सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वश्री ओम प्रकाश सीताराम, गजेंद्र दिनकर पाटिल, राहुल दिनकर पाटील, मोहम्मद इस्माइल मोहम्मद आलम, मोहम्मद आरिफ़ हफीज़ उल्ला, रितेश श्री कृष्णा नाटाणी, रमेश प्रहलाद साहू, मुख्तार अहमद बशीर अहमद, सुभाष विक्रम तांदले, दिनकर भीकाजी पाटिल, जयंती चंपालाल नवलखे, आलोक ओंकार तिवारी, मोहम्मद हफीज मोहम्मद याकूब, अमित जयंती नवलखे, निधि जयंती नवलखे, रियाज अहमद सिराज अहमद श्रीमती सरोज यशवंत सोलंकी रमेश कुमार बालकिशन श्रीमती अनीता वर्मा पति वीरेंद्र कोरी ने अपने नॉमिनेशन फॉर्म जमा कराए हैं। 22/ 09/ 2023 को नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाएगा। 23/09/2023 को नामांकन पत्रों की वापसी और चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन होगा।
