बुरहानपुर एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों और मुस्लिम समाज प्रतिनिधियों के साथ जुलूस ए मोहम्मदी के रूट को देखा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों और मुस्लिम समाज प्रतिनिधियों के साथ जुलूस ए मोहम्मदी के रूट को देखा | New India Times

बुरहानपुर में प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी आगामी 28 सितंबर 2023 गुरुवार को मिलादुन्नबी के पवित्र अवसर पर जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन मरकज़ ए ऐहले सुन्नत मदरसा जामिया अशरफिया, लोहार मंडी बुरहानपुर से किया गया है। पुरानी परंपरा अनुसार जामिया अशरफिया लोहार मंडी बुरहानपुर से जुलूस निकलेगा और शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ ऐहले सुन्नत ग्राउंड, हिंदुस्तानी मस्जिद के सामने, मंडी चौराहे पर समाप्त होगा। जिसकी तैयारी को लेकर जिला पुलिस कप्तान श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों में सीएसपी बुरहानपुर श्री पाटील, यातायात प्रभारी बुरहानपुर श्री हेमंत पाटीदार और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी श्री सोलंकी के हमराह मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों में मस्जिद शनवारा गेट बुरहानपुर के पेश इमाम और अग्रणी सुननी धार्मिक विद्वान हज़रत मौलाना कलीम अशरफ अशरफी, हिंदुस्तानी मस्जिद बुरहानपुर के पेश ईमाम हज़रत मौलाना क़ारी अब्दुल रशीद चिश्ती, मदरसा जामिया अशरफिया लोहार मंडी बुरहानपुर के प्रतिनिधि मोहम्मद फारूक चिश्ती और सुन्नी संस्थाओं के प्रतिनिधि सैयद मुस्तफा अली सागर, कांग्रेस नेता और समाजसेवी नफीस मंशा खान और कांग्रेसी नेता और समाज सेवी अलहाज वाजिद इकबाल के साथ एक मीटिंग में परस्पर चर्चा करके जुलूस के रूट का एसपी साहब ने बारीकी से अवलोकन किया।

बुरहानपुर एसपी श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई मीटिंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई चर्चा के अनुसार जूलूस का रूट फाइनल किया गया और शांति पूर्वक, सद्भावना के साथ पुरअमन ढ़ंग से जुलूस निकाला जाएगा। उल्लेखनीय है कि 28 सितंबर 2023 गुरुवार को मरकज अहले सुन्नत जामिया अशरफिया लोहार मंडी बुरहानपुर से निकलने वाले मिलादुन्नबी के इस जुलूस की क़यादत भारत के खानक़ाही निज़ाम की यूनिक पर्सनालिटी, यूपी के देवा शरीफ़ की जानी-मानी रुहानी शख्सियत नबीरा ए शैखुल कबीर, सज्जादा नशीन, पीरे तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना सैयद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही क़िब्ला करेगें। जूलूस की क़यादत के लिए पीरे तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना सैयद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही क़िब्ला 26 सितंबर 2023 को इंशाल्लाह बुरहानपुर पहुंच रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article