आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक | New India Times

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार द्वारा पुलिस लाइन के सभागार में जिले के वृत्ताधिकारियों एवं थानाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों पर निगाह रख कार्यवाही करने, इसी प्रकार नशीले मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्यवाही करने, गुण्डा बदमाशों की सूची व थानों के रिकार्ड अपडेट कर आदतन अपराधियों की गतिविधियों में नजर रख कार्यवाही करने, पूर्व में चुनाव के दौरान अशांति एवं बाधा पैदा करने वाले बदमाशों को सूचीबद्ध करने, बदमाशों के नियमित चेकिंग करने, गिरफ्तारी एवं अन्य वारंटों की अधिक से अधिक तामील करने, चेक पोस्ट की सुरक्षा एवं पेट्रोलिंग कराने की जानकारी लेते हुये वाहन चेकिंग करने इसके साथ ही विशेष अभियान चलाकर लंबित अपराधों का निस्तारण करने, जनता से बेहतर तालमेल स्थापित करने के निर्देश दिए। जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण करने, थाना चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के प्रत्येक संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग बूथों की जानकारी एवं लोकेशन लेने एवं पोलिंग बूथ या गावों के भ्रमण के दौरान आमजन से वार्तालाप कर मतदान के महत्व के बारे में बताने, थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों की जनसंख्या की जानकारी रखने, बदमाशों पर विशेष निगाह रखने, थाना चौकी के बीट के अधिकारी कर्मचारियों को उनके बीट क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी रखने व प्रभारी अधिकारी को उससे अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश मीणा, वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर श्री सुरेश सांखला, वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां श्री मनोज गुप्ता सहित जिले के अन्य वृत्ताधिकारी व थानाधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.