विद्यार्थियों को कराया गया मतदान प्रक्रिया से रूबरू | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विद्यार्थियों को कराया गया मतदान प्रक्रिया से रूबरू | New India Times

मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत शा.उ.मा.वि.घोरावाड़ी खुर्द में शाला नायक, शालानायिका व अन्य पदों के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ।
विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए पीठासीन अधिकारी व मतदान दलों का गठन कर मतदान प्रक्रिया पूर्ण की गई।

शिक्षकगणों को पीठासीन अधिकारी व विद्यार्थियों को मतदान अधिकारियों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।
विद्यार्थी संघ के चुनाव में शाला नायक, शाला नायिका, शाला उप नायक, उप नायिका, सचिव, सह सचिव, अनुशासन, सांस्कृतिक, स्वच्छता व पर्यावरण, क्रीडा व विज्ञान के सचिव व सहसचिव के पद शामिल किए गए थे।
अंत में विद्यार्थियों को ईवीएम मशीन द्वारा मतदान करने की जानकारी भी प्रदान की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.