महिला को अश्लील फोटो एवं मेसेज भेजकर परेशान करने वाले युवक को सायबर क्राइम भोपाल ने किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

महिला को अश्लील फोटो एवं मेसेज भेजकर परेशान करने वाले युवक को सायबर क्राइम भोपाल ने किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल सायबर क्राइम ने रायसेन से एक ऐसे युवक को गिरफ्तार करने में सफ़लता हासिल की है जो भोपाल की एक महिला को ई-मेल एवं फेसबुक के माध्यम से अश्लील फोटो एवं मेसेज भेज कर परेशान कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार
दिनांक 06/03/2023 को आवेदिका पूनम कुमारी (परिवर्तित नाम) निवासी खजूरी सड़क भोपाल का सायबर क्राइम को शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें फरियादिया द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फरियादिया को फेसबुक पर एवं ई-मेल पर अश्लील फोटो भेजकर एवं अश्लील बातें लिखकर मेसेज भेजकर परेशान किया जा रहा है। एवं सोशल मीडिया में मुझे बदनाम किया जा रहा है। शिकायत ओवदन में आये तथ्यों एवं प्राप्त तकनीक जानकारी के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 509वी भादवि एवं 67ए आईटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अपराध को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई। सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर महिला को परेशान करने वाले आरोपी रोहित कुमार प्रजापति को गौरव गार्डन के पीछे रायसेन से गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पीड़िता के साथ भोपाल के एक कोचिंग संस्थान में था। दोनों यहीं एक साथ कम्प्यूटर क्लास अटैंड करते थे। इस संस्थान में ही दोनों के बीच परिचय हुआ था।
कोर्स पूरा होने के बाद लड़की से संपर्क करने का प्रयास किया। तो उसे ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। जिसके चलते अश्लील मैसेज फेस बुक और मेल पर भेजना शुरू कर दिया था। इस पूरे मामले का खुलासा करने में निरीक्षक किरन मरावी, उनि सुबोध गौतम, प्र.आर. 530 जावेद खान, प्र. आर. 182 – तेजराम सेन, आर. 4021 राघवेन्द्र दागी, आर. 919 सुमित कुमार, की अहम भूमिका रही।
सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article