वर्तमान विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने टिकट के लिए बाड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निजामुद्दीन खान को दिया अपना आवेदन पत्र | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वर्तमान विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने टिकट के लिए बाड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निजामुद्दीन खान को दिया अपना आवेदन पत्र | New India Times

विधानसभा बाड़ी से तीन बार जीत चुके हैं गिर्राज सिंह मलिंगा, राजस्थान कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है, प्रभारी अधिकारी विधानसभा के अनुसार बैठक कर उम्मीदवारों के आवेदन मांग रहे हैं जो भी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं वह अपना बायोडेटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी जुबैर पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि बाड़ी विधानसभा में आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निजामुद्दीन खान को वर्तमान विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कांग्रेस पार्टी के टिकट की अपनी दावेदारी पेश की है। इस जिसमें बाड़ी विधासभा सीट से तीन बार के बिजयी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने अपना आवेदन पत्र ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष निज़ामुद्दीन खान को जमा करवा कर बाड़ी विधानसभा से कांग्रेस टिकट की दावेदारी पेश की है। ब्लॉक अध्यक्ष निजामुद्दीन खान ने बताया कि अभी तक बाड़ी विधानसभा से एक ही आवेदन प्राप्त हुआ है जो आज वर्तमान विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने दिया है।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निज़ामुद्दीन खान, पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, नगर अध्यक्ष राकेश अजर, जिला प्रवक्ता जगन्नाथ कोली, सेवादल महिला विंग जिलाध्यक्ष आरती शिवहरे , ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र परमार, ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी जुबैर पठान, नासिर खान, मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article