मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में रविवार 20 अगस्त 2023 को प्रातः 10:30 बजे से मोमिन जमात खाना, अंसार नगर, बुरहानपुर खंडवा रोड पर एक अदबी सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शिक्षक एवं शायर सैयद रियासत अली रियासत की तीन पुस्तकों का विमोचन संपन्न होगा। नात वा ग़ज़ल संकलन पर लेखक रियासत अली रियासत की पहली किताब ” जो बात किताबों में है किरदार में आए”काव्य मोचन मौलाना रफीक शाह साहब फसीह उल्लाह नकीब साहब और बिस्मिल्लाह अदीम के हाथों से अंजाम पाएगा।
दूसरी किताब क्या मैं अंग्रेजी बोल सकता हूं दसवां एडिशन का विमोचन अलहाज सैयद हिफाज़त अली,अलहाज सैयद बरकत अली, अलहाज सैयद अकबर अली, और डॉक्टर मुख्तार अहमद शेख के हाथों संपन्न होगा। लेखक रियासत अली रियासत की तीसरी पुस्तक रिलिजियस रिहाइम्स एंड फंडामेंटल इंग्लिश का विमोचन एजाज़ ख़ान भैया मैकेनिक, मौलवी अनवार उल्लाह बुखारी और मौलवी जावेद क़ासमी हाथों से संपन्न होगा। इस अवसर पर ” रियासत अली रियासत: जो किताबों में है किरदार में आए ” के आईने में के शीर्षक पर सेमिनार का आयोजन हजरत मौलाना नदीम बेग ईशाअती की सरपरस्ती और इक़रा एजुकेशन सोसाइटी जलगांव के अध्यक्ष अलहाज अब्दुल करीम सालार साहब की सदारत में किया गया है।
इस कार्यक्रम में क़ारी मोहम्मद याकूब ईशाअती तिलावते कलाम ए पाक करेंगे। इस सेमिनार में सर्वश्री रफीक़ शाद नदवी, कय्यूम राज़ मारूल महाराष्ट्र, जमील असगर बुरहानपुर, डॉक्टर एसएम शकील एवं डॉक्टर आरिफ़ अंसारी तीनों बुरहानपुर, इलियास अब्बासी अक्कलकुवा,,उक्त कार्यक्रम में अपने-अपने शोध पत्रों का वाचन करेंगे। अंग्रेजी किताब पर डॉ अयूब खान खंडवा, डॉक्टर वाजिद कुरेशी, वसीम इंजीनियर मारुल, डॉक्टर रिहान बुरहानपुर, डॉक्टर शाहबाज़ अहमद शेख खंडवा अपने विचार प्रकट करेंगे। आकोला के फसीह उल्लाह नकीब अपने ताससूरात बयान करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ आबिद सैयद, वाजिद इक़बाल और अब्दुल कादर शेख शरीक होंगे।
जब कि मुख्य अतिथि के रूप में शाह परवेज़ सलामत, मोइन अख्तर अंसारी, डॉक्टर एस एम तारिक, नूर क़ाज़ी, असगर भाई फ्रूट वाले, कमरूज़ ज़मां ख़ान, मसूद मोहम्मद खान, मुशर्रफ़ खान, सैयद जुजर अली, मास्टर खुर्शीद अहमद, सैयद फरहत अली, डॉक्टर शकील अंसारी, जावेद मीर सर, अनीस सर, साबिर जनाब, इकबाल जनाब, मास्टर अतीक उल्लाह, शरीफ़ जनाब, खान सर, मेअराज सर, मसूद रियाज़, मास्टर फ़ज़लुर रहमान, एडवोकेट मुमताज जावेद, एडवोकेट वसीम खान, एडवोकेट हनीफ अंसारी, हाजी मुजफ्फर ठेकेदार, लियाकत सर, शेहबाज़ सर, ज़ाकिर भाई बर्तन वाले, हाजी शफी साहब, सैयद मोहम्मद अली साहब, डॉक्टर कलीम अंसारी, अहमर सोहेल गुड्डू भाई, मुन्ना भाई बीड़ी वाले, शाकिर सर,सैयद जाहिद, अफ़ज़ल सर, अख्तर भाई शरीक होंगे। आयोजकों ने नगर के प्रबुद्ध नागरिक गणों से इस कार्यक्रम में शरीक होने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
