मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना बनाई है। योजना से युवा सीखेंगे भी और कमायेंगे भी। जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी गणेश खात्रे, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को धन्यवाद दे रहे हैं। वे कहते हैं कि योजना से युवाओं को बहुत फायदा होगा। योजना की सहायता से हम सीखेंगे और पैसे भी कमा सकते हैं। योजना के अंतर्गत हमें जो सर्टिफिकेट मिलेगा उसकी मदद से भविष्य में रोजगार भी प्राप्त कर सकेंगे। जिससे हमारे जीवन में समृद्धि और आर्थिक रूप से विकास होगा। योजना लाने के लिए मैं, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रिय मामाजी को सहृदय से धन्यवाद करता हूंँ।
