एक केला व दो रुपये के बिस्किट के सहारे खेल मैदान में डटे रहे बच्चे | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

एक केला व दो रुपये के बिस्किट के सहारे खेल मैदान में डटे रहे बच्चे | New India Times

सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है जिसके तहत गांव से लेकर स्कूल कालेज आदि जगहों पर समय समय से खेल प्रतियोगिता का आयोजन करती रहती है जिसपर विद्यालय में आयोजित किये जा रहे खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के खानपान पर सरकार काफी रुपये भी खर्च करती है। वहीं खेल प्रतियोगिता में आए बच्चों को पारले की बिस्किट व एक केला थमा कर दिनभर खेल के मैदान में उतारा गया।

एक केला व दो रुपये के बिस्किट के सहारे खेल मैदान में डटे रहे बच्चे | New India Times

मामला खंड शिक्षा क्षेत्र पयागपुर अंतर्गत चल रही खंड स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता का है जहां सुबह से ही बच्चे मैदान में पसीने बहा रहे थे। वहीं आयोजक मण्डली ने नौनिहाल बच्चों को एक केला व दो रुपये का परले बिस्कुट दिया जबकि बच्चे भूख से व्याकुल दिखे। इस संबंध में जब खण्ड शिक्षाधिकारी बी एन द्विवेदी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार के तरफ से मात्र चार हजार नौ सौ चालीस रुपये मात्र मिल रहे हैं जिसमें माइक साउंड टेंट माला चूना आदि की व्यवस्था भी देनी है। इसलिए बच्चों को एक केला दो रुपये वाला पारले बिस्किट दिया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article