भुसावल में बंद मकान में बड़ी चोरी, 5.70 लाख का सामान पार, इलाके में दहशत | New India Times

इमरान खान, भुसावल (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के भुसावल शहर में एक बार फिर घरफोड़ चोरी की गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लगभग 5 लाख 70 हजार रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

इस घटना से स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल है। यह वारदात बाजारपेठ पुलिस थाना क्षेत्र के फातिमा कॉलोनी इलाके में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता वसीम अहमद अब्दुल बासिद शेख (उम्र 43 वर्ष) अपने परिवार के साथ 28 मार्च को नंदुरबार में एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान 28 मार्च दोपहर 12:30 बजे से 30 मार्च तड़के 1:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

चोरों ने घर के अंदर अलमारी तोड़कर नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया, जिसकी कुल कीमत लगभग 5.70 लाख रुपये बताई जा रही है।

30 मार्च को जब परिवार वापस लौटा, तब घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article