जिम संचालक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जिम संचालक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या | New India Times
सीसीटीवी कैमरे कैद वारदात

गुरुवार सुबह बहोड़ापुर क्षेत्र के आनंद नगर में तड़के ही जिम संचालक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपितों ने जिम संचालक को 5 गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से लेकर अभी तक पुलिस चुप्पी साधे हुए है, शव को पीएम हाउस ले जाया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक जिम संचालक व प्रापर्टी डीलर पप्पू राय आनंद नगर में गुरुवार सुबह अपने घर के सामने टहल रहे थे तभी चार पांच बदमाश आए और उन पर फायरिंग करने लगे। बताया जाता है कि आरोपितों ने पांच से छह राउंड गोली चलाई। पप्पू राय को भी 5 गोलियां लगना बताया जा रहा है। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा है। हालांकि अभी साफ नहीं हुआ है कि पप्पू राय की हत्या किन लोगों ने और किस वजह से की है। हत्या के पीछे प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है। पप्पू राय का प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी उन पर फायरिंग हो चुकी थी लेकिन उस समय वह बच गए थे। लेकिन गुरुवार सुबह आरोपितों ने मौका लगाकर पप्पू पर फायरिंग कर दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आनंद नंगर में सनसनी फेल गई। लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस ने घटना को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है और चुप्पी साधे हुए है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article