यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी वर्ष 2021 -22 के प्रचार प्रसार द्वारा किसानों को जागरूक करने हेतु 5 प्रचार वाहनों को जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने जिले कलक्ट्रेट परिषर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन प्रचार वाहनों के जरिए अधिक से अधिक किसान को फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी लेकर लाभ ले सकेंगे। ये प्रचार वाहन किसानों को फसल बीमा की उपादेयता के संबंध में विस्तृत जानकारी देगें। धौलपुर जिले कि सभी ग्राम पंचायतों मे प्रचार प्रसार करेंगें जिसका विस्तृत रूट चार्ट दिनांकवार कृषि विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जिला कलक्टर ने बताया कि प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, आंधी, ओलावृष्टि, असामयिक व अनियमित वर्षा आदि के चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्हें ऐसे संकट से राहत देने के लिए केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जो इन सभी जोखिमों से किसानों को वित्तिय सुरक्षा प्रदान करती है। इसके तहत किसानों को खरीफ की फसल के लिए बीमित राशि का 2 प्रतिशत एवं रबी की फसल के लिए 1.5 प्रतिशत तथा बागवानी फसलों के लिए 5 प्रतिशत का भुगतान करना होता है तथा शेष प्रीमियम राशि राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जाती है।किसान भाइयों से अपील है कि वो फसल बीमा की तकनीकी जानकारी संबन्धित कार्मिकों से प्राप्त कर अधिक से अधिक संख्या में अपनी फसलों का बीमा करवाये।उन्होंने बताया कि रवि वर्ष 2021 22 मैं प्रचार प्रसार हेतु अधिसूचित बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा रवि 2021-22 के लिए जिले में पटवारी स्तर पर गेहूं व सरसों फसल को अधिसूचित किया गया है जिसका प्रीमियम दर गेहूं के लिए 1232 रुपए चार पैसा तथा सरसों के लिए 1224 रुपए 34 पैसा निर्धारित किया गया है बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 है।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी धौलपुर भारती भारद्वाज, उप निदेशक कृषि विभाग विजय सिंह डागुर, बीमा कम्पनी प्रतिनिधि सुमित पारीक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
