अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टर के विरोध में सपा का प्रदर्शन, एफआईआर की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

पूर्व चेयरमैन एवं सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खिरनी बाग जीआईसी मैदान से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भूसे की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। तनवीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था और पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में खड़ी रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article