स्थानीय पुलिस प्रशासन ने शिवालयों का लिया जायजा | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने शिवालयों का लिया जायजा | New India Times

कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी की चपेट में भारत ही नहीं अपितु कई देशों में लोग बेहाल हैं इतना ही नहीं ट्रेनें, बसें, उड़ानें बंद हैं| बाजारें, होटल, रेस्टोरेंट, मेलों और भीड़ भाड़ वाली जगहों को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया है। जो कि अग्रिम आदेशों तक मेलों का कोई प्रोग्राम हो सकेगा ना ही कोई ट्रेन, बस ही चलाई जाएंगी| अपने भारत देश में आए दिन कोरोना के मरीजों में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है| जिस कारण भारत व उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पूरे हिंदुस्तान में सावन मेले के आयोजनों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है| किसी भी प्रकार का कोई सावन मेला चाहे कावड़ यात्रा हो, चाहे रुद्राभिषेक हो, चाहे गंगा स्नान हो प्रत्येक धार्मिक प्रोग्रामों पर तत्कालीन प्रभाव से रोक लगा दी गई है जिसके चलते शिवा गलियों में अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है| युवा समय-समय पर शिवालयों के दर्शन कर वहां के कमेटियों पुजारियों को दिशा निर्देश जारी कर किसी को भी दर्शन न करने की हिदायत दी गई है जिसके चलते जिला लखीमपुर खीरी से 35 किलोमीटर की दूरी पर गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान भोलेनाथ का विश्व विख्यात देवताओं के द्वारा स्थापित शिवलिंग मौजूद है जहां पर प्रत्येक साल करोड़ों की संख्या में दर्शक दूरदराज से कावड़ लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं लेकिन कोरोना बीमारी के चलते पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है| वहीं गोला प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव ने बताया कि गोला में किसी भी प्रकार का कोई भी कावरिया प्रवेश नहीं कर पाएगा एवं क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाना उत्तम माना गया है लेकिन शासन की मंशा के अनुरूप सोमवार को पूरे दिवस भगवान भोलेनाथ के कपाट बंद रहेंगे एवं कोई भी दशरथ दर्शन नहीं कर पाएगा जिसके चलते आए दिन मंदिर पहुंचकर हकीकत का जायजा लिया जाता है| वहीं थाना हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक सुनीत कुमार ने बताया कि हैदराबाद थाने के अंतर्गत दो शिवलिंग स्थापित है यह शिवलिंग ग्राम सभा अहमदनगर में बाबा कलेश हरण धाम नाम से विख्यात है वही दूसरा शिवालय ग्राम सभा कपरहा के मजरा तेंदुआ में बाबा तुरंत नाथ धाम स्थापित है यहां पर काफी सतर्कता बरती जा रही है एवं पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है और आए दिन मौके पर पहुंचकर मंदिरों की व्यवस्था देखी जा रही है जिसके चलते प्रभारी निरीक्षक सुनीत कुमार ने बुधवार शाम 4:00 बजे पहुंचकर कपरहा ग्राम सभा के मजरा तेंदुआ में बाबा तुरंत नाथ धाम पहुंच कर मौका मुआयना किया| इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीरज शुक्ला, सब इंस्पेक्टर महेंद्र यादव, अजय चौकी प्रभारी शशि शेखर यादव, ढकवा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह व सब इंस्पेक्टर विनोद सिंह मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article