देसी रिवाल्वर बिक्री करने व दो खरीदारों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जुनैद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

देसी रिवाल्वर बिक्री करने व दो खरीदारों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

क्राइम ब्रांच पुलिस ने बुधवार की देर शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तीन बदमाशों को रिवाल्वर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है वहीं पर दो बदमाशों को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया है|रिवाल्वर की बिक्री करने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है|पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो देसी रिवाल्वर समेत तीन बदमाश को गिरफ्तार किया गया है|

देसी रिवाल्वर बिक्री करने व दो खरीदारों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित ने पत्रकारों को बताया की बुधवार दोपहर के समय एलसीबी थाना प्रभारी अधिकारी शिवाजी राव बुधवंत को खुफिया सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि सिटी पुलिस स्टेशन के साक्री रोड इलाके में दिपक सुरेश शिरसाठ किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने रिवाल्वर लेकर इलाके में घूम रहा है| इस दबिश पर थाना प्रभारी अधिकारी बुधवंत ने पुलिस कर्मियों को संदीप अपराधी को रिवाल्वर संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार करने के आदेश पर सूचनाएं देकर रवाना किया| पुलिस टीम ने दिपक शिरसाठ को तीन बजे साक्री रोड स्थित भिमनगर से रिवाल्वर समेत गिरफ्तार किया है जांच पड़ताल में दीपक ने पुलिस को बताया कि उसने यह देसी कट्टा और जिंदा कारतूस पद्मनाभ नगर निवासी पंकज परशराम जिसेजा से क्रय किया है. जिसने जिसेजा को गिरफ्तार कर और कितने लोगों को अवैध तरीके से गैरकानूनी हथियार की बिक्री की है जांच पड़ताल की तो खुलासा हुआ धूलिया तहसील एक और देसी कट्टा अभय दिलीप अमृतसागर निवासी कुंडाणे को दिया है. पुलिस ने कुंडाणे कस्बे में छापामार कार्रवाई कर अभय अमृतसागर को गिरफ्तार कर दो जिंदा कारतूस समेत एक देसी कट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है. क्राइम ब्रांच पुलिस ने सिटी पुलिस स्टेशन में पंकज जिसेजा समेत अन्य दो के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत एफ आई आर दर्ज कराई है। इस कार्य को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडीत, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजू भुजबळ के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच निरीक्षक शिवाजी बुधवंत, उपनिरीक्षक-हनुमान उगले, हेड कांस्टेबल श्रीकांत पाटील, संजय पाटील, प्रभाकर बैसाणे, कुणाल पान पाटील, उमेश पवार, रविकिरण राठोड, विशाल पाटील, महेश मराठे, गुलाब पाटील ने रिवाल्वर कारतूस समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया है|

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article