डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण, 15 दिन में सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण, 15 दिन में सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छाया, पेयजल और बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल स्थल पर स्पष्ट सूचना अंकित कराने, पर्याप्त छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने और परिसर में टाइल्स लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही, बैठने के लिए शेड निर्माण और कुर्सियों की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा।
उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोग पहले से ही दुखद परिस्थितियों में होते हैं, इसलिए उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही पुलिस विभाग को भी कार्यवाही के दौरान इन सुविधाओं का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने शवों के सुरक्षित संरक्षण के लिए फ्रीजर की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एसीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article