त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सागर जिले के देवरी नगर में बजरंग अखाड़ा द्वारा भव्य हिंदू आम सभा एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग अखाड़ा के संरक्षक मयंक चौरसिया ने किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर “जय श्री राम” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हिंदू आम सभा से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूजनीय संत श्री 108 श्री त्यागी जी महाराज (मृगन्नाथ धाम) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तरस्वी उपाध्याय ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में हरिद्वार (उत्तराखंड) से आए गौतम खट्टर ने संबोधित किया। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अल्केश जैन भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
अपने संबोधन में त्यागी जी महाराज ने हनुमान जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव है, जिसे सभी हिंदू समाज को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाना चाहिए। वहीं, मुख्य वक्ता गौतम खट्टर ने हिंदू समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया।

सभा के पश्चात बजरंग अखाड़ा द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जो सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः वहीं आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “जय श्री राम” के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में रंग गया।
कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी स्वरूप भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान अलकेश जैन, मिथिलेश ब्रह्मपुरिया, संजू सोनी, अविनाश खत्री, दीपक खत्री, प्रमोद नामदेव, नीरज नामदेव, लीलाधर यादव, रविंद्र सेन, संतोष जाटव, राजा गुप्ता, हरप्रसाद पटेल, गोलू जैन, अवध नेमा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
