यवतमाल कृषि महोत्सव में शायर बेताब की शायरी का जादू, अभिजीत सावंत की प्रस्तुति ने बांधा समां | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल कृषि महोत्सव में शायर बेताब की शायरी का जादू, अभिजीत सावंत की प्रस्तुति ने बांधा समां | New India Times

राज्य सरकार के विभिन्न जिलास्तरीय विभागों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कृषि महोत्सव का भव्य शुभारंभ पालकमंत्री संजयभाऊ राठोड़ के हाथों हुआ। इस अवसर पर आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके, विधायक बालासाहेब मांगुलकर, जिलाधिकारी विकास मीना, उपजिलाधिकारी अनिरुद्ध बक्षी, नगराध्यक्षा प्रियदर्शनी उईके सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
महोत्सव में कृषि प्रदर्शनी, ‘उमेद’ की समृद्धि मिनी सरस प्रदर्शनी और ‘माविम’ की नवतेजस्विनी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं के लिए ‘खेळ पैठणी’ जैसे विशेष कार्यक्रमों के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अलावा खाद्य पदार्थों के स्टॉल, पशुपालन के लिए भव्य मंडप तथा देशभर से आए पशुपालकों की भागीदारी ने आयोजन को और अधिक जीवंत बना दिया। किसानों द्वारा आधुनिक कृषि उपकरण, उन्नत बीज और कृषि सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य नाटिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांच दिवसीय इस महोत्सव में प्रसिद्ध गायक एवं इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत की विशेष प्रस्तुति ने भी समां बांध दिया।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण यवतमाल के प्रसिद्ध शायर बेताब की शायरी रही। जिला संयोजक प्रितम हस्ते द्वारा उनका स्वागत किया गया। बेताब ने मंच पर अपनी प्रभावशाली और विषयानुकूल शायरी से दर्शकों का दिल जीत लिया। विशेष रूप से महिला दिवस के अवसर पर नारी, संघर्ष और सामाजिक विषयों पर प्रस्तुत उनकी तात्कालिक शायरी को खूब सराहा गया। कम समय में विषय के अनुरूप शायरी प्रस्तुत करने की उनकी कला की दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की।
इस अवसर पर नगराध्यक्षा प्रियदर्शनी उईके ने स्टॉल धारकों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह वितरित किए, जबकि जिलाधिकारी विकास मीना ने गायक अभिजीत सावंत को सम्मानित किया।
महोत्सव में 300 से अधिक प्रदर्शन स्टॉल, 60 से अधिक फूड स्टॉल तथा पशुपालन दालन लगाए गए थे। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इसे देखने के लिए पांच दिन भी कम पड़ गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article