मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने पर्यटन कार्यालय और पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने पर्यटन कार्यालय और पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश तथा जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज सर्किट हाउस के पास निर्माणाधीन पर्यटन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने भवन निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता परखी तथा तकनीकी कार्यों की बारीकी से जांच की।

उन्होंने कार्यदायी संस्था यू.पी. प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता और जे.ई. को निर्देशित किया कि भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे भवन लंबे समय तक मजबूत बना रहे।

मंडलायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए, ताकि हैंडओवर की प्रक्रिया के बाद पर्यटन कार्यालय का संचालन जल्द शुरू हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि पर्यटन कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी के लिए एक समुचित चेंबर का निर्माण भी कराया जाए, जिससे पर्यटन विकास संबंधी कार्यों को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

इसके अलावा, मंडलायुक्त ने हाइवे रोड से पर्यटन कार्यालय तक पहुंचने वाली आरईडी विभाग द्वारा निर्मित की जा रही सड़क का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री मानक के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण हो।

यदि निर्माण कार्य में कोई भी कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह, तथा मंडलायुक्त के व्यक्तिगत सहायक राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article