ग्वालियर में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का भव्य स्वागत, भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का भव्य स्वागत, भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान | New India Times

ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों मुनेंद्र भदोरिया, मनीष शर्मा, महेश धनौलिया, धर्मवीर राठौर और राकेश कुशवाहा का आज अवंतिका वाटिका में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम पार्षद मनोज राजपूत और MIC सदस्य शकील मंसूरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्रीय आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।
सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, सुनील शर्मा और सुरेंद्र यादव—का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौथी बार ब्लॉक अध्यक्ष बने मुनेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि अब समय आ गया है जब कांग्रेस को सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार द्वारा जनता पर किए जा रहे अन्याय का विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार के चाल, चेहरे और चरित्र को पहचान चुकी है। उन्होंने सभी पांचों ब्लॉक अध्यक्षों से पांडवों की तरह एकजुट होकर “अहंकारी और अत्याचारी” सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान किया।
स्वागत समारोह को ब्लॉक अध्यक्ष मनीष शर्मा, धर्मवीर राठौर, राकेश कुशवाहा, महेश धनौलिया तथा MIC सदस्य शकील मंसूरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद मनोज राजपूत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष अर्जुन चंदेल ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला महासचिव सुरेश प्रजापति, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष नवल सिंह राजपूत, सेक्टर अध्यक्ष कान्हा आर्य, आकाश शाक्य, अशोक मिश्रा, कांग्रेस नेता बलिंदू शर्मा, अतर सिंह राजपूत, राजवीर राजपूत, राज बहादुर राजपूत, सुनील सिकरवार, लाल सिकरवार, कृष्ण पाराशर, प्रताप सिंह, रमेश चंद शर्मा, सरनाम सिंह, धर्मवीर लोधी, मुकेश श्रीवास, रामनरेश शर्मा, सौरभ पांडे और अंकुर बाजपेई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article