5 साल से फरार ₹1.93 लाख के वसूली वारंटी को जैतहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

ओम प्रकाश सोनी, ब्यूरो चीफ, अनूपपुर (मप्र), NIT:

थाना जैतहरी पुलिस ने वसूली वारंटी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय कुटुंब न्यायालय, जिला अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक एमजेसीआर 36/2021, धारा 125(3) जाफौ के अंतर्गत धौकल सिंह गोंड (45 वर्ष), निवासी खुंटाटोला, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) के खिलाफ ₹1,93,000/- की वसूली वारंटी जारी की गई थी। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसने अपनी पत्नी को उक्त राशि का भुगतान नहीं किया था।
थाना जैतहरी पुलिस ने लगातार तलाश करते हुए 22 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमर वर्मा, उपनिरीक्षक जे.पी.एच. तिर्की, सहायक उपनिरीक्षक जयसिंह एवं आरक्षक 312 मनीष सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article