ड्यूटी से लौटते समय बीएलओ की बाइक फिसली, घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुँचे | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

ग्राम गोंदरा में पदस्थ बीएलओ टीकाराम चौधरी मंगलवार शाम ड्यूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान रतनपुर स्थित एकता बेयर हाउस के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। तेज़ मोड़ और सड़क पर पड़े कंकड़-पत्थरों के कारण बाइक फिसलने से टीकाराम चौधरी घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। कुछ ही देर में एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल बीएलओ को जिला अस्पताल रायसेन पहुँचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह भी तत्काल जिला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर बीएलओ के बेहतर और त्वरित इलाज के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समय पर दिखाई गई संवेदनशीलता से उपचार में तेजी आई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार टीकाराम चौधरी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article