11 केवी फीडर का तार टूटने से डुंगरिया-खापा स्वामी में 3 घंटे बिजली गुल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के डुंगरिया ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 19 में, नई दिल्ली क्षेत्र स्थित जियो टावर के पास रात में 11 केवी जमाई और 11 केवी जीएम ऑफिस फीडर का तार टूटकर जमाई शहर की 11 केवी लाइन पर गिर गया।

इस घटना के चलते मेंटेनेंस कार्य के लिए खापा स्वामी और डुंगरिया क्षेत्र की बिजली लगभग 3 घंटे तक बंद रही, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित करते हुए सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। मौके पर सोहन वाटकर, जयपाल उननाती, दिनेश उननाती, शाहिद खान सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article