मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलाल नगर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ओपीडी रजिस्टर का निरीक्षण किया। ओपीडी पंजिका में कुल 20 मरीजों का नाम दर्ज पाया गया, जिलाधिकारी ने इसके पश्चात स्टाफ उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। फार्मासिस्ट दीपक गुप्ता, वार्ड बॉय रईस तथा स्टाफ नर्स निधि पीएचसी पर उपस्थिति पाई गई।
एएनएम सुनीता मौके पर उपस्थित नहीं पाई गई, उनकी अनुपस्थिति के संबंध में भ्रमण पंजिका पर कोई भी जानकारी दर्ज न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी व्यक्ति की। इस संबंध में उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्टॉक रूम का भी निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करके जिलाधिकारी ने रजिस्टर के सभी पृष्ठ प्रमाणित करने के निर्देश दिए। दवा वितरण रजिस्टर पर भी पृष्ठ प्रमाणित नहीं पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी पंजिकाओं के सभी पृष्ठ अनिवार्य रूप से प्रमाणित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शहरी प्राथमिक चिकित्सालय में उपस्थित महिला मरीज़ को ज़िला अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए, स्टाफ को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपना काम ज़िम्मेदारी पूर्वक करते रहे। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि दवाओं का वितरण पूर्णतः नि:शुल्क रूप से किया जाए।
