इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

इकरा एजुकेशन सोसायटी के अंतर्गत संचालित इकरा शाहीन जूनियर कॉलेज, मेहरूण (जलगांव) ने बारहवीं विज्ञान शाखा की बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की है। कॉलेज के सभी 178 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे, जिससे संस्था की गुणवत्ता और अनुशासन की परंपरा एक बार फिर साबित हुई है।
परीक्षा में हंगोरा सफा बानो मोहम्मद अशफाक ने 86.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सय्यद मुसअबुद्दीन नुरुद्दीन 84.67 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, तश्मीर फातिमा शेख जावेद अहमद 82.83 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। जोफीन फातिमा शेख अनीस ने 82.50 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा और आयेशा तन्वीर पिंजारी ने 82.00 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
इस उल्लेखनीय सफलता के उपलक्ष्य में कॉलेज परिसर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इकरा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल करीम सालार, सचिव एजाज मलिक, उपसचिव अब्दुल रशीद शेख, प्रा. जफर शेख, अब्दुल अजीज सालार, तारिक शेख, अनीस शेख सहित कॉलेज के प्राचार्य रियाज शाह, पर्यवेक्षक शेख जाकीर, बारहवीं के वर्ग शिक्षक खान सादिया मैडम और खान फिरासत मैडम तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

