तेज़ आंधी-तूफान और बारिश से किसानों को भारी नुकसान, सोलर प्लांट तबाह | New India TimesOplus_131072

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

तेज़ आंधी-तूफान और बारिश से किसानों को भारी नुकसान, सोलर प्लांट तबाह | New India Times

रायसेन जिले की सांची तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में 4 मई को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों को बड़ा आर्थिक झटका दिया। दोपहर करीब 2 बजे अचानक बदले मौसम ने शाम लगभग 5 बजे तक कहर बरपाया। तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं, वहीं कई कृषि उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए।
गांव के किसान ज़फ़र बैग के खेत में लगा सोलर प्लांट तूफान की चपेट में आकर पूरी तरह तबाह हो गया। तेज हवा से प्लांट की संरचना उखड़कर गिर गई और सोलर पैनल टूट गए। इसके साथ ही अन्य उपकरणों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए की क्षति बताई जा रही है।
किसान ज़फ़र बैग ने बताया कि उन्होंने कुछ ही महीने पहले सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सोलर प्लांट स्थापित कराया था, लेकिन अचानक आए तूफान ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।
घटना की सूचना ग्राम सरपंच और सचिव को दे दी गई है। पंचायत स्तर पर नुकसान की पुष्टि भी की जा चुकी है। प्रभावित किसान ने प्रशासन से मांग की है कि तहसीलदार और पटवारी को मौके पर भेजकर सर्वे कराया जाए तथा प्राकृतिक आपदा राहत मद से उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article