मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सेहरामऊं दक्षिणी पुलिस ने मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को ग्राम मियापुर गोटिया निवासी मनीराम पुत्र राम स्नेही ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र संदीप के साथ आरोपियों ने मारपीट की, उसे तालाब में फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान संदीप के सिर में गंभीर चोट भी आई थी।
मामले की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 मई को दोपहर करीब 12:20 बजे मियापुर गोटिया तिराहे से राममूर्ति पुत्र मनीराम निवासी मियापुर गोटिया तथा अवधेश पुत्र शंकर निवासी ग्राम भरगवां, थाना सेहरामऊं दक्षिणी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

