कड़ाके की ठंड में पिछले पांच सालों से ब्रज यातायात एवं पर्यावरण समिति नेकी की दीवार के माध्यम से कर रही है सराहनीय कार्य | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

कड़ाके की ठंड में पिछले पांच सालों से ब्रज यातायात एवं पर्यावरण समिति नेकी की दीवार के माध्यम से कर रही है सराहनीय कार्य | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर भावना रेस्टोरेंट के सामने समिति के संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश ने फीता काटकर नेकी की दीवार का शुभारंभ करते हुए कहा इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था नेकी की दीवार के माध्यम से की गई है जो लोग असहाय होने के साथ दूसरे लोगों की मदद लेने से हिचकी चाहते हैं उन लोगों की मदद के लिए नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया है जिससे बिना मांगे उनकी ज़रूरत के हिसाब से गर्म कपड़े इस जगह पर मिल सके।

कड़ाके की ठंड में पिछले पांच सालों से ब्रज यातायात एवं पर्यावरण समिति नेकी की दीवार के माध्यम से कर रही है सराहनीय कार्य | New India Times

समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अग्रवाल जी की स्मृति में हम पिछले कई वर्षों से नेकी की दीवार बनकर गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े, कंबल, स्वेटर, कार्डिगन, मफलर पैंट, शर्ट, जूते, चप्पल उपलब्ध करवाते हैं यहां पर कोई भी व्यक्ति जिनके पास कपड़े हैं वह यहां पर छोड़ सकते हैं जिनको जरूरत है वह यहां से किसी भी समय अपनी जरूरत के हिसाब से कपड़े ले सकते हैं। महिला प्रदेश अध्यक्ष व निर्वतमान पार्षद श्वेता शर्मा ने कहा इस निक्की दीवार से हम लोग जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं यहां पर लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें जिससे इस कड़ाके की ठंड में लोगों की मदद हो सके। इस अवसर राजेंद्र कुमार सिंह कुरकुंडा प्रधान, अवसर पर मनोज शर्मा, बृजेश शर्मा, हेमंत अग्रवाल, गगन अग्रवाल, मनोज कुमार, दीपक वर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article