अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
भोपाल में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए हनुमानगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद मशरूका में 13 कूलर, 22 कूलर मोटर और एक अलमारी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक 02.05.26 को फरियादी अमान उर रहमान पिता हिबजुल रहमान उम्र 26 साल निवासी म.न. 06 मुस्तकिम मस्जिद के पास पीजीबीटी कालेज बैरसिया रोड भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मेरा जय भारत स्टडी के सामने कूलर और अलमारी बनाने का कारखाना है। दिनांक 01.05.26 कि रात्रि करीबन 10.30 बजे करीब कारखाना बंद करके घर चला गया था। दिनांक 02.05.26 के सुबह करीबन 11.00 बजे कारखाना गया तो शटर का ताला टुटा मिला । अंदर जाकर देखा तो कारखाना में कूलर,कूलर की मोटर एवं अलमारी अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 203/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले ।इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति विशाल शादी हाल छोला रोड के पास खडा है एवं लोगों को सस्ते दामों पर कूलर,अलमारी व कूलर की मोटरे बेचने कि बात कर रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर संदेही को घेराबंदी कर पकडा । जिससे उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम शहबाज पिता सलीम उम्र 24 साल निवासी शुक्कर वारी जामा मस्जिद के पास झुला तिराहा सागर, हाल अनिस भाई का मकान जनता नगर फेस 03 करोंद भोपाल का होना बताया एवं अपने साथी तोहिद बक्श के साथ मिलकर जय भारत स्टडी के सामने कबाडखाना से कूलर अलमारी का कारखाना की शटर का ताला तोडकर कूलर ,कूलर की मोटर एवं अलमारी चोरी करना स्वाकार किया बाद आरोपियो के कब्जे से प्रकरण मे चोरी का मशरूका 13 कूलर 22 मोटर व 01 अलमारी कीमती करीबन 5,00,000 रूपये का मशरूका जप्त किया गया एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता– 1.शहबाज पिता सलीम उम्र 24 साल निवासी शुक्कर वारी जामा मस्जिद के पास झुला तिराहा सागर, हाल अनिस भाई का मकान जनता नगर फेस 03 करोंद भोपाल
2. तोहिद बक्स पिता राजा बक्स उम्र 18 साल निवासी म.न. 143 गली न. 03 शिव मंदिर के पास 80 फिट रोड जनता नगर करोंद थाना निशातपुरा भोपाल ।
भूमिका ;-वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,कार्यवाहक उनि शिवलाल वर्मा,उनि अमित भदौरिया,उनि ओमप्रकाश यादव, आर 3498 राकेश मंडलोई, आर.3582 आशीष त्यागी आरक्षक 4069 लवकुश गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है।

