बहराइच जिला में पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कई कार्यक्रमों में भाग लेते हुए विपक्ष के नये गठबंधन पर साधा जमकर निशाना | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिला में पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कई कार्यक्रमों में भाग लेते हुए विपक्ष के नये गठबंधन पर साधा जमकर निशाना | New India Times

आज उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला पहुंचे राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता राम किशोर गुप्ता के आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए नए गठबधन पर जमकर बरसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार विपक्ष को हराने में नंबर वन है, आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 सीटें आएंगी और ये सपा बसपा माकपा ये जितना दल हैं अपने अस्तित्व के लिए लोकसभा चुनाव के बाद लड़ता दिखाई देगा। वहीं विपक्ष के नए गठबंधन पर बरसते हुए श्री शर्मा ने कहा कि की ये चुनाव के बाद ठग बंधन हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया की ये जितने लोग हैं आपस में शत्रु हैं केवल मोदी जी न आएं इसके लिए इस ठग बंधन को बनाया गया है जो हर चुनाव से पहले बनता है और चुनाव के बाद खत्म हो जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.