मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बुरहानपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। बुरहानपुर आगमन पर दाऊदी बोहरा जमात बुरहानपुर के प्रतिनिधिमंडल ने उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।
दाऊदी बोहरा समाज प्रो कमेटी के कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शहर आमिल साहब शेख हैदर भाई जमाली एवं यूसुफ भाई जमाली के नेतृत्व में पुष्पवर्षा की और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल में शेख कय्यूम इस्माइल भाई सुरूरी, शेख ज़फर खान बहादुर, शेख मोइज़ हुसैन पेट्रोल पंपवाला, शेख मंसूर सेवक, मोहम्मद भाई भट्ठीवाला, हुज़ेफा मुलायमवाला, अली असगर मॉडर्न, हुज़ेफा भाई, शाकिर भाई पेट्रोलवाला, ज़ैनुद्दीन भाई, अहमद लुकमान जी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

