आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

मौ नगर में 40 साल के इंतजार के बाद जैन समाज द्वारा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की शुरुआत 15 फरवरी से हो रही है, जो 20 फरवरी तक चलेगा।
इस अवसर पर पूरे मौ नगर को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है, जो देखने लायक है। यह कार्यक्रम समस्त जैन समाज और मौ नगर के नागरिकों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
समाज के वरिष्ठ नेतृत्व ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर के सभी धर्मों के लोगों और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धार्मिक लाभ लेने का आग्रह किया।

