21 से 23 वर्ष की बहन-बेटियां भी लाड़ली बहना योजना में होंगी शामिल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

21 से 23 वर्ष की बहन-बेटियां भी लाड़ली बहना योजना में होंगी शामिल | New India Times

राज्य शासन ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 21 से 23 वर्ष आयु की बहन-बेटियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है साथ ही योजना में वह बहनें भी शामिल होंगी जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है, लेकिन ट्रेक्टर होने से फोरव्हीलर के मापदंड की वजह से योजना में शामिल नहीं हो पाई हैं। इन बहनों को भी 1000 रूपए और बाद में राशि बढ़ने पर बढ़ी हुई राशि दी जाएगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में 21 से 23 वर्ष आयु समूह की लाड़ली बहनों के साथ पौधारोपण के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में राशि जारी करने के लिए प्रतिमाह की 10 तारीख तय है। अगले माह 10 अगस्त को रीवा से योजना की राशि प्रदेश के सभी गांवों और वार्डों में रहने वाली लाड़ली बहनों के खाते में डाली जाएगी। इस बीच 21 से 23 साल तक की लाड़ली बहनों के रजिस्ट्रेशन का अभियान भी आरंभ हो जाएगा। बहन-बेटियों को बहुत-बहुत शुभकामनाए, वे सुखी रहेंगी तो मेरा जीवन सार्थक हो जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.