राजधानी भोपाल की दशा सुधारने में जुटे कलेक्टर आशीष सिंह | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल की दशा सुधारने में जुटे कलेक्टर आशीष सिंह | New India Times

राजधानी भोपाल की दशा सुधारने के लिए भोपाल कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने शनिवार को नगर निगम आयुक्त श्री केवीएस चौधरी कोलसानी के साथ पुराने भोपाल का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्हों ने निर्देश दिए कि भोपाल की पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने के लिए जिला प्रशासन के स्तर पर एक ट्रैफिक सेल बनाया जाए।एडीएम की अध्यक्षता में यह ट्राफिक सेल काम करेगा और हर सप्ताह पार्किंग और यातायात की समीक्षा भी करेगा।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आयुक्त नगर निगम श्री केवीएस चौधरी कोलसानी के साथ कर्फ्यू वाली माता मंदिर के सामने से पैदल निरीक्षण के लिए निकले । यहां पर हवा बंगला का निरीक्षण किया और यहां पर ऑटोमेशन पार्किंग बनाने की कार्य योजना बनाने के लिए निर्देश दिए।

राजधानी भोपाल की दशा सुधारने में जुटे कलेक्टर आशीष सिंह | New India Times

कर्फ्यू वाली माता मंदिर के सामने स्थित ऑटो स्टैंड पर पिंक पार्किंग बनाने के निर्देश दिए हैं। बाजार में आने वाली महिलाएं की गाड़ियों को पार्किंग करने के लिए स्थान सुरक्षित किया जाएगा। शीश महल और महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की जगह पर रेंडिफिकेशन कर पार्किंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाना चाहिए, इसके लिए कार्य योजना बनाई जाने के निर्देश दिए है और उसके सामने खाली पड़ी शासकीय भूमि पर भी पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।मोती मस्जिद के रोड साइड में जगह क्लियर करने के लिए भी निर्देश दिए जिससे कि यातायात सुचारू हो सके। उन्होंने मोती मस्जिद से लगी पार्किंग स्थान में बाहर से आने वाले नागरिकों की गाड़ियों के लिए स्थान सुरक्षित रखा जाएगा। कुछ लोग स्थाई रूप से पार्किंग करते हैं, घरों की जगह यह अपनी गाड़ी रखते हैं। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सामान खरीदने आने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग के लिए जगह सुरक्षित रखी जाए।इसके बाद कलेक्टर पैदल ही शफाखाना पहुंचे और निर्माणाधीन कॉमर्शियल भवनों के नीचे पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बन रहे हैं उसमें बेसमेंट में पार्किंग के लिए जगह होना चाहिए इसके लिए निरंतर निरीक्षण किया जाए। शफाखाना में भी पार्किंग व्यवस्था के लिए कार्योजना बनाने के आयुक्त नगर निगम निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह इसके बाद आजाद मार्केट पहुंचे और दुकानों के बाहर रोड पर सामान नहीं रखने के साथ रोड के बीच में खाली जगह पर भी टू व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि भोपाल में पार्किंग और यातायात को सुचारु बनाए जाने के साथ एक सेल बनाया जाएगा।इसके लिए जिला प्रशासन में एडीएम की अध्यक्षता में ट्राफिक सेल बनाया जाएगा जिसमें एडिशनल एसपी ट्रैफिक, नगर निगम अपर आयुक्त, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रहेंगे। यह सेल प्रत्येक सप्ताह बैठक करेगा और व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए कार्योजना भी प्रस्तुत करेगा। इसके साथ ही जिला यातायात समिति के साथ चर्चा कर निर्णय लेंगे।

कलेक्टर भोपाल ने यातायात पुलिस और नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि यहां पर रोड पर होने वाली पार्किंग को सख्ती से रोका जाए और चालानी कार्रवाई की जाए। उसके साथ ही रोड किनारे कंडम गाड़ियों को हटाने के लिए भी अभियान चलाया जाए और यातायात को सुचारू करने के लिए जो दुकाने रोड पर आ गई हैं उनको अंदर किया जाए रोड पर किसी भी दुकान का सामान नहीं दिखना चाहिए। निरीक्षण में एसडीएम श्री जमील खान, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि, पुलिस यातायात प्रभारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.