भोपाल कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जिले के निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधन के साथ की एक अहम बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जिले के निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधन के साथ की एक अहम बैठक | New India Times

भोपाल कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जिले के निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधन के साथ कलेक्टर कार्यालय में एक अहम बैठक की। इस बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिया कि बच्चों को घर से लेने के बाद उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी। बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम बसों में अनिवार्य रूप से किए जाए। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग और आरटीओ के द्वारा जारी सभी निर्देशों का बस संचालकों और स्कूल प्रबंधन को पालन करना होगा।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सभी स्कूल की बसों में सीसीटीवी कैमरे, महिला अटेंडेंट, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था हो, छोटे बच्चों को स्कूल से वापस घर छोड़ते समय उनके पालकों को सुपुर्द किया जाए ऐसे ही सड़क पर नही छोड़ा जाए, आरटीओ, राजस्व अधिकारी शनिवार सुबह से ही शुरू बसों की जांच करेंगे। इसके साथ ही फिटनेस की जांच भी की जाएंगी। इसके साथ ही बसों के ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए और उनकी जानकारी भी पालकों से शेयर की जाए, बस में चलने वाले सभी स्टाफ की जानकारी और आई डी कार्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए।
जिन पालकों के द्वारा पूल बनाकर निजी वाहन से बच्चो को स्कूल भेजा जा रहा है। उनकी जानकारी भी स्कूल प्रबंधन को रखना होंगी।

भोपाल कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जिले के निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधन के साथ की एक अहम बैठक | New India Times

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि स्कूल प्रबंधन, ड्रेस, किताब और अन्य सामग्री के लिए मोनोपाली नही कर सकते है, शहर में कम से कम तीन से अधिक दुकानों पर सभी स्कूल की सामग्री मिलना चाहिएं, इसके लिए किसी भी एक दुकान को अधिकृत नहीं किया जा सकता है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्रों में इसके लिए जांच समिति बनाकर जांच कराई जाए और ऐसे स्कूल प्रबंधन को सूची संधारित कर भेजी जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.